Holy Bible
Bible पवित्र बाईबल ग्रंथ ईसाई धर्म का प्रमुख धार्मिक ग्रंथ हैं । आज हम बाईबल के कुछ गूढ़ रहस्यों को जानेंगे । परमेश्वर निराकार नहीं, मनुष्य सदृश हैं :- बाईबल (उत्पति ग्रंथ पृष्ठ नं. 2, अध्याय 1:20 - 2:5 पर) परमेश्वर ने कहा, हम मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार अपनी समानता में बनाएं । फिर परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार उत्पन्न किया, नर और नारी की सृष्टि की । इससे सिद्ध होता हैं कि परमेश्वर निराकार नहीं, साकार मनुष्य सदृश हैं । क्योंकि परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार बनाया तो परमेश्वर मनुष्य जैसा ही हुआ । मांस खाना परमेश्वर का आदेश नहीं :- बाईबल (उत्पति ग्रंथ 1:29) जितने बीज वाले पेड़ सारी पृथ्वी के ऊपर हैं और जितने वृक्षों में बीज वाले फल होते हैं, वे सब मैंने तुमको दिए हैं, वे सब तुम्हारे भोजन के लिए हैं । इससे स्पष्ट है कि परमेश्वर ने मनुष्य को खाने के लिए शाकाहारी भोजन दिया है। छ: दिन में सृष्टि रचना का प्रमाण :- पवित्र बाईबल के उत्पति ग्रंथ से स्पष्ट होता हैं कि परमेश्वर ने छ: दिन में सृष्टि ...